उत्तराखंड

Uttarakhand News: शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, कहा- गुरु ज्ञान के साथ संस्कार देकर नई पीढ़ी को दिखाते हैं सही दिशा….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है. उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करता है.

मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध कर उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं. राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं महान शिक्षाविद्, पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन.

आगे सीएम धामी ने कहा कि गुरु केवल अक्षर ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं. उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं और जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं.

Related Articles

Back to top button