उत्तराखंड

Uttarakhand News: सीएम धामी के विजन का असर: उत्तराखंड के 840 सरकारी स्कूल ‘वर्चुअल क्लास’ नेटवर्क से जुड़े, हर बच्चे को मिल रहा समान अवसर….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। जहां हर बच्चे को समान अवसर देने का संकल्प जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। साथ ही पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

गरीब बच्चों के लिए 25% सीटें सुनिश्चित

प्रदेश की भाजपा सरकार ने 840 सरकारी स्कूलों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़कर आधुनिक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का काम किया है। निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 25% सीटें सुनिश्चित की गई है। साथ ही बेसहारा बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। धामी सरकार केवल योजनाएँ नहीं बना रही, बल्कि उसे जमीन में उतारने पर भी पूरा ध्यान दे रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

शिक्षा के साथ-साथ भाजपा सरकार ने पर्यटन पर भी पूरा ध्यान दिया है। धीरे-धीरे देवभूमि देश और दुनिया घूमने वाले लोगों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। यहां पर्यटकों को जंगलों और बुग्यालों के बीच रोमांच और रात में तारों भरी ‘एस्ट्रो नाइट’ का अद्भुत अनुभव मिल रहा है। जिसके माध्यम से स्थानीय रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Related Articles

Back to top button