उत्तराखंड

Uttarakhand News- जांच पूरी होते ही जरूरी कार्रवाई : डिफेंस कॉलोनी ROB पर केंद्र का आश्वासन, बढ़ती यातायात जरूरतों के बीच बड़ी पहल…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून में जनसुविधा के दृष्टिगत डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर KM-01 स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि उक्त स्थान पर ROB निर्माण की feasibility (व्यवहार्यता) की जांच कराई जा रही है तथा ROB निर्माण की feasibility जांच पूर्ण होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB निर्माण का विषय केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था. केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की सुविधा और यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक उम्मीद जगी है.

Related Articles

Back to top button